शराब के साथ वाहन जब्त, 4 गिरफ्तार, ट्रक में तहखाना बनाकर हो रही थी तस्करी

कैमूर : कैमूर जिले के समेकीत जांच चौकी मोहनिया पर उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक में तहखाना बनाकर शराब तस्करी करने के मामले का खुलासा करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है और शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश के टेंगरा मोड़ से रोहतास जिले के डेहरी में डिलीवरी करनी थी। उत्पाद विभाग की टीम को देखकर ट्रक से भागने के दौरान चालक की पैर में चोट आई। ट्रक से जब्त शराब का बाजार मूल्य लगभग 15 लाख रुपए है। वहीं एक दिन पहले इनोवा कार से छह लाख रुपए की शराब जब्त हुई थी और तीन लोग गिरफ्तार हुए थे। नव वर्ष पर शराब को खपाने की योजना थी। जहां शराब तस्करों के मनसुबे पर उत्पाद विभाग ने पानी फेर दिया है।

जानकारी देते हुए मुगलसराय के ट्रक चालक दीपक कुमार ने बताया उत्तर प्रदेश के टेंगरा मोड़ पर ट्रक हमको दिया गया था उसकी डिलीवरी रोहतास जिले के सोन नदी पार देनी थी। जैसे ही समेकीत चेक पोस्ट मोहनिया पर गाड़ी रुकवाया गया तो गाड़ी के अंदर शराब निकली। मैं भागने लगा भागने के दौरान गिर जाने से मुझे चोट आई है। गाड़ी को पहुंचाने की एवज में चार हजार मुझे देने के लिए उन लोगों द्वारा बताया गया था।

यह भी देखें :

चेक पोस्ट मोहनिया के उत्पाद विभाग के प्रभारी गुंजेश कुमार ने बताया नव वर्ष को लेकर उत्पाद विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है। वाहनों की सघन जांच की जा रही है। उत्तर प्रदेश से खाली ट्रक बिहार में प्रवेश किया तो नंबर प्लेट हल्का मुडा था और नंबर प्लेट पर मोबील भी पोता गया था। शंका हुआ तो ट्रक को रुकवा कर जांच किया जा रहा था। तभी चालक उतर कर भागने लगा। चालक को पकड़ लिया गया भगाने के दौरान इसको चोट आई और एक होमगार्ड के जवान को भी चोट आई है तो देखा गया कि ट्रक के अंदर तहखाना बनाकर शराब की तस्करी हो रही है। उसके अंदर से 993 लीटर विदेशी शराब जब्त हुआ है। जिसका बाजार मूल्य लगभग 15 लाख रुपए है। चार हजार गाड़ी पहुंचाने के एवज में मिलने की बात जानकारी मिली है। इसके पहले भी इनोवा कार से छह लाख की शराब जब्त हुई थी, तीन गिरफ्तार हुए थे। पिछले 24 घंटे के अंदर कुल 21 लाख रुपए की शराब जब्त हो चुकी है।

यह भी पढ़े : जमीन विवाद बना युद्ध का मैदान, दो पक्षों में जमकर मारपीट, दो गिरफ्तार

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...

Patna Ice Cream Food Safety Action: पटना में आइसक्रीम प्रतिष्ठानों पर...

Patna Ice Cream Food Safety Action: बिहार की राजधानी पटना में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के...