नित्यानंद राय पहुंचे गोपालगंज, केंद्र के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी

गोपालगंज : विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय आज गोपालगंज पहुंचे। जहां लोगों को केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं की जानकारी दी।
थावे प्रखंड के लक्षवार पंचायत भवन पर आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में एलईडी टीवी के मध्यम से केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगो को बताया गया।

वहीं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने उज्जवला योजना के लाभुकों के बीच गैस कनेक्शन का वितरण और कई ऋण के लाभुकों के बीच सेंगसन लेटर का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर उज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और आयुष्मान कार्ड सहित कई विभागों के काउंटर लगाए गए थे।

मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं जो महिला, गरीब और किसान कल्याण की चलाई जा रही है। जिसके कारण देश से व बिहार से गरीबी कम हो रही है। पीएम का संकल्प है कि केंद्र सरकार से जो योजनाएं चलाई जा रही है उससे कोई वंचित नहीं रहे। पीएम मोदी ने द्वारा चलाई जा रही दर्जनों योजनाओं का लाभ देश की 80 प्रतिशत जनता उठा रही है। शेष बचे लोगों को लाभ पहुचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...