भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों ने गंवाई जान

जमशेदपुरः पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध बालू का खेल लगातार जारी है। अवैध बालू का कारोबार अपना पैर पसारते जा रहा है। इसी बीच जिले में दो बालू लदे हाइवा की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें- दुकान में अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर, भारी नुकसान

आपको बता दें कि घाटशिला थाना क्षेत्र के हाइवे 18 पर अनुमंडल कार्यालय के निकट रात में दो हाइवा के बीच टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बालू लदा एक हाईवा पंचर हो जाने के कारण बीच सड़क पर खड़ी थी। इसी बीच पीछे से तेज गति से आते हुए बालू लदे हुए दूसरे हाईवे ने जोरदार टक्कर मार दी।

एक व्यक्ति घायल है

इस दुर्घटना में टायर बदल रहे चालक और उसकी मदद कर रहे एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर धक्का मारने वाले हाईवे के चालक ने केबिन में फंसकर दम तोड़ दिया। मृतक में मनोहर कॉलोनी निवासी पवित्र उर्फ पिंटू कर्मकार (23) वर्ष, बाटूझोरा राजनगर (खरसावां-सरायकेला) सनोज कर्मकार (21) वर्ष तथा एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं।

जबकि एक व्यक्ति राजनगर निवासी विकास कर्मकार (19) घायल हैं। उसका इलाज अनुमंडल अस्पताल में जारी है। इस घटना के बाद हाईवे में अपरा-तफरी का माहौल देखने को मिला है।

Ramgarh Excise Raid: रामगढ़ में उत्पाद विभाग की बड़ी छापेमारी, आखिर...

Ramgarh Excise Raid: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया। डिप्टी...

Ranchi Shooting Range News: खेलगांव में औचक निरीक्षण के दौरान क्या...

Ranchi Shooting Range News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के...

Jamshedpur BJP Meeting: भाजपा नेताओं पर केस दर्ज होने के बाद...

Jamshedpur BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जमशेदपुर मेट्रोपॉलिटन यूनिट ने शहर के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति और BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं के...