लूट की घटना को अंजाम देने के महज कुछ ही घंटे में पकड़े गए 3 अपराधी

गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस ने अपराधियों के द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने के महज कुछ ही घंटे में तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने अपराधियों के पास से दो देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, लूट की चार मोबाइल, दो हजार रुपए और घटना में प्रयुक्त दो बाइक भी बरामद कर लिया है।

गिरफ्तार अपराधियों में बुल्ट यादव उर्फ अंश यादव, मुन्ना आलम और सुजीत कुमार शामिल है। तीनों अपराधी कुचायकोट थाना क्षेत्र के रहने वाले है। सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि कुचायकोट थाना क्षेत्र में रात्रि के समय कुछ यात्री सासामुसा रेलवे स्टेशन से ट्रेन से उतार कर घर आ रहे थे। उसी समय अपराधियो ने यात्रियों से दो हजार रुपए और चार मोबाइल लूट लिया था। इस घटना की सूचना मिलते ही कुचायकोट पुलिस ने महज दो घंटो में घटना में प्रयुक्त दो बाइक के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...