बाइक सवार से लूटपाट करने वाले 4 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरिडीहः जिले के अहिल्यापुर के कोरियाद में बीते 16 नवंबर को 25 वर्षीय मो ताहिर अंसारी नामक युवक के साथ हुए लूटपाट मामले में गिरिडीह पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बाइक सहित कई सामान बरामद

वहीं गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए अपाची बाइक, मोबाइल फोन, युनियन बैंक का दो डेबिट कार्ड, एसबीआई का एक ग्लोबल प्रिपेड एकार्ड, बैंक ऑफ इण्डिया का एक डेबिट+प्रिपेड कार्ड, पैन कार्ड और वोटर कार्ड बरामद किया है।

लूटपाट गिरफ्तार 2 22Scope News

इस बात की जानकारी बुधवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने कहा कि बताया कि बीते 16 नवंबर को मो ताहिर अंसारी नामक युवक अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से अपने घर लौट रहा था।

75 हजार रूपये समेत अन्य समान लूटे गए थे

इसी दौरान जैसे वह अहिल्यापुर थाना के बंगाली मोड़ के पास पहुंचा तो दो बाइक सवार अपराधियों ने उक्त युवक की बाइक को रोककर 75 हजार रूपये समेत अन्य समान लूट लिये थे।

ये भी पढ़ें- शहीदी बाबा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक मनीष जायसवाल

वहीं इस घटना के बाद भुक्तभोगी ताहिर अंसारी ने अहिल्यापुर थाना में आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जिसके बाद एक छापेमारी दल का गठन किया गया।

बता दें कि इस छापामारी दल में गांडेय के पुलिस निरीक्षक मो कमाल खान, अहिल्यापुर थाना प्रभारी अमरजीत कुमार सिंह, ताराटांड थाना प्रभारी प्रदीप कुमार महतो के अलावे अहिल्यापुर और गांडेय थाना के सशस्त्र बल को शामिल किया गया था और कार्यवाई की गई।

Koderma News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग...

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच और पूछताछ...

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...