Commercial Advertisment

4 दोस्तों ने बाइक चोरी कर बेचने का किया था धंधा, गिरफ्तार

ग़ोपालगंज : कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा बाजार के पास कुचायकोट थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो बाइक चोरों को बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोरों के निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य चोरों को चोरी के बाइक के साथ उसके घर से गिरफ्तार किया है.

दरअसल जिले में बाइक चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है. आये दिन बाइक चोरों द्वारा बाइक की चोरी कर पुलिस को चुनौती दे डालते है, लेकिन पुलिस भी चोरों को गिरफ्तार करने में अपना जाल फैला चुकी है. जिसके तहत चार बाइक चोरों को पांच चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है. इस संदर्भ में कुचायकोट थानाध्यक्ष अश्विनी तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आनन्द कुमार को गुप्त सूचना मिली कि सासामुसा बाजार पर चोरी की बाइक की खरीद बिक्री होने वाली है.
सूचना के आधार पर सासामुसा बाजार पर छापामारी कर दो बाइक चोर दिलीप कुमार और मोनू आलम को चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए चोरों ने पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर उसी गांव के निवासी विष्णुदेव शर्मा के पुत्र राहुल शर्मा और बरनहिया बिसा गाँव निवासी इमरान को उसके घर से छापेमरी कर गिरफ्तार किया गया है.

दोनों आरोपियों के घर से पुलिस ने दो-दो चोरी के बाइक भी बरामद किया है. इस संदर्भ में थानाध्य्क्ष अश्विनी तिवारी ने बताया कि चारो आरोपी मित्र है और एक वर्षों से मौज मस्ती व शौक को पूरा करने के लिए बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते है. ये लोग थावे, गोपालगंज, मिरगंज समेत कई बाजारों और धार्मिक जगहों पर लगे बाइक की चोरी कर यूपी में बेचा करते है. फिलहला इन लोगो का अब तक कोई भी अपराधिक इतिहास नही मिल पाए है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्ट : आशुतोष तिवारी

एक ओर बिहार में शराबबंदी, दूसरी ओर बस में बैठे 4 यात्री शराब के नशे में धुत, गिरफ्तार

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...