वाहन चोरी करनेवाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

रांची: एयरपोर्ट थाना की पुलिस ने चार पहिया वाहन चोरी कर उसकी बिक्री करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है. मामले में गिरोह के सरगना राहुल रंजन (मोकामा, बिहार) तथा तूफान मंडल (कवाली, जमशेदपुर) को पोटका से गिरफ्तार किया है.

उनके पास से बनारस से चोरी की गयी दो जीप बरामद की गयी है. दोनों वाहन को वे लोग कोलकाता में बेचने की फिराक में थे. ये लोग सेल्फ ड्राइव के नाम पर वाहन लेने के बाद उसे लेकर भाग जाते थे. फिर उन वाहनों की बिक्री कर दी जाती थी. सितंबर 2023 में उनलोगों ने एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हुंडरू स्थित तरुण गोप के ट्रेवल एजेंसी से जीप भाड़े पर लिया था और सेल्फ ड्राइव के नाम पर लेकर भाग गये थे.

इस संबंध में 22 सितंबर 2023 को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. उस दौरान पुलिस ने रवि शंकर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. रविशंकर सिंह ने पुलिस को काफी कुछ बताया था. उसी के आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही.

Koderma News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग...

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच और पूछताछ...

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...