Commercial Advertisment

पहली जनवरी को सुबह 3 बजे खुलेंगे पहाड़ी मंदिर के पट, भक्त अरघा से करेंगे जलाभिषेक

रांची: पहली जनवरी के स्वागत को लेकर रांची के प्रमुख मंदिरों में विशेष तैयारी की जा रही है। सभी मंदिरों को भव्य लाइटिंग, गुब्बारों व फूलों से सजाया जाएगा।

सुरक्षा के मद्देनजर बेरिकेडिंग की जा रही है। जगह-जगह पर स्वयंसेवकों की तैनाती रहेगी, ताकि दर्शनार्थियों को किसी तरह की कोई भी परेशानी न हो। पहाड़ी मंदिर का पट सुबह 3 बजे से ही खोल दिया जाएगा।

साथ ही कई जगहों पर मेला भी लगाया जाएगा। पहाड़ी मंदिर के विकास समिति के बादल सिंह ने बताया कि एक जनवरी के दिन मंदिर में आने वाले भक्तों को बेहतर सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।

पहाड़ी मंदिर में अरघा की व्यवस्था की जाएगी। शिव भक्त सेवा समिति बनाई गई है, जो सभी शिव भक्तों के साथ समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं को पूजा करने में सहयोग करेंगे। एक जनवरी को भक्तों के भीड़ को देखते हुए पहाड़ी बाबा तक जाने के लिए पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार के दायीं ओर से रास्ता होगा।

जगह-जगह बेरिकेडिंग होंगी। उन्होंने जिला प्रशासन से पर्याप्त सुरक्षा बल देने की मांग की है, ताकि शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। इस बार हर जगह समिति के लगभग 300 वॉलेंटियर तैनात होंगे।

जगह-जगह लगभग 30 सीसीटीवी लगाया जाएगा। रुद्राभिषेक के साथ भजन-कीर्तन किया जाएगा। पहाड़ी बाबा का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। शाम मेंआरती के बाद भोग का वितरण किया जाएगा।

JTET Result 2026: दिसंबर के अंत तक जारी होगा जेटेट का...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET 2026 शांतिपूर्वक संपन्न हुई। 5.65 लाख पंजीकृत अभ्यर्थियों में 4.85 लाख शामिल हुए। रिजल्ट दिसंबर के अंत तक आने...

JAC Exam Form 2027: 12 नवंबर से भरे जाएंगे मैट्रिक-इंटर के...

 JAC ने वर्ष 2027 की मैट्रिक और इंटर परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि घोषित कर दी है। बिना विलंब शुल्क 12 से 26...

Jharkhand Weather Update: चक्रवात मुरासु का झारखंड में सीमित असर, 4...

 Cyclone Murasu का झारखंड में व्यापक असर नहीं होगा। मौसम विभाग ने 4 नवंबर तक रांची, कोल्हान और संताल समेत कई जिलों में हल्की...