रांची. पहाड़ी मंदिर में नववर्ष की तैयारी को लेकर मंदिर समिति के पदाधिकारियों की बैठक कार्यालय परिसर में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि पहली जनवरी को होनेवाली भीड़ को देखते हुए अरघा से जलाभिषेक कराया जायेगा.
वहीं जगह जगह पर बैरिकेडिंग करने के साथ दंडाधिकारी आदि की नियुक्ति करावी
जायेगी, ताकि भक्तों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो.
इधर ठंड को देखते हुए पहाड़ी मंदिर के पुजारियों को गर्म वस्त्र उपलब्ध कराये गये. बैठक में अध्यक्ष एनएन पांडेय, सचिव राकेश सिन्हा, राजेश साहू, मेहूल प्रसाद, बादल सिंह, राजेंद्र सिंह, तड़ित राय, जया सोनी, सुनील गुप्ता, प्रदीप कुमार, मुरारी शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे,
पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर तुलसी पूजन
श्री योग वेदांत सेवा समिति और युवा सेवा संघ द्वारा पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर तुलसी पूजन की गयी.
उदघाटन धर्मेंद्र तिवारी ने किया, मंदिर परिसर में शिव भक्तों के बीच तुलसी का पौधा, भागवत गीता, संत श्री आसाराम जी का वार्षिक कैलेंडर, ऋऋषि प्रसाद, तुलसी रहस्य और तुलसी की टॉफी बांटी गयी.
श्री तिवारी ने कहा कि 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाया जायेगा.
आनेवाले नये कैलेंडर वर्ष में 15 दिन पहले से अलग-अलग स्थान पर स्कूल-कॉलेज में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया जायेगा, उसी प्रकार 31 दिसंबर तक तुलसी पूजन दिवस मनाया जायेगा.
मौके पर प्रवीण भाई, अजय सिंह, अर्जुन, विकास, अनुराग, नीरज, अभिषेक चौबे, मुकेश सिंह सहित अन्य मौजूद थे.




