पहाड़ी मंदिर में अरघा से जलाभिषेक होगा, 47 सीसीटीवी कैमरे लगाये

रांची: पहाड़ी मंदिर में अरघा – नववर्ष को लेकर पहाड़ी मंदिर विकास समिति की बैठक कार्यालय में अध्यक्ष एनएन पांडेय के नेतृत्व में हुई. इस मौके पर निर्णय लिया गया कि एक जनवरी को मंदिर में आनेवाले भक्तों को बेहतर सुविधा देने के लिए अरघा की व्यवस्था की जायेगी.

ये भी पढ़ें- अवैध लॉटरी के दो धंधेबाज पुलिस की गिरफ्त में

पहाड़ी मंदिर को खूबसूरत लाइट से सजाया जायेगा. सुरक्षा की दृष्टि से अब तक सभी मार्गों में 47 सीसीटीवी कैमरे लगाये जा चुके हैं.

पहाड़ी मंदिर में अरघा से जलाभिषेक होगा, 47 सीसीटीवी कैमरे लगाये

बाकी जिन जगहों पर कैमरों की जरूरत होगी, वहां अतिरिक्त कैमरे लगाये जायेंगे. इसके अलावा भक्तों की भीड़ को देखते हुए पहाड़ी बाबा तक जाने के लिए पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार की दायीं ओर से भक्त ऊपर जायेंगे. भीड़ को लेकर जगह-जगह समिति के वॉलेंटियर तैनात रहेंगे.

ये भी पढ़ें-नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में झारखंड ने झटके दो पदक

पहाड़ी मंदिर में अरघा से जलाभिषेक होगा

नववर्ष पर भीड़ भाड़ को देखते हुए सभी माताओं और बहनों से अनुरोध किया गया कि चमड़ा के बैग या थैला साथ नहीं लायें. साथ ही कम से कम आभूषण पहन कर आयें. बैठक में अध्यक्ष एनएन पांडेय, सचिव राकेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, वित्त प्रभारी राजेश साहू, बादल सिंह, रंजीत विहारी, अरुण वर्मा, अशोक पुरोहित, उमेश चंद्र मिश्रा, मेहुल प्रसाद, दीपक नंदा, मृत्युंजय सिंह, अंशु तिवारी और जया सोनी आदि मौजूद थे.

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...