Commercial Advertisment

विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ पहुंची मुजफ्फरपुर, सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिला के सकरा प्रखंड अंतर्गत विशुनपुर बघनगरी पंचायत और रघुनाथपुर दोनवा पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ पहुंचा। साथ ही लोगों को एलईडी के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना के बारे बतलाया गया। कार्यक्रम स्थल पर केंद्र सरकार की योजना से संबंधित कई विभाग के स्टाल लगाए गए थे। स्वास्थ्य जांच शिविर में आए लोगों को मुफ्त में जांच और दवाइया बांटी गई।

बता दें कि आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि और उज्ज्वला गैस योजना का लाभ लेने को लेकर आम जन में काफी उत्साह देखा गया। साथ ही लोगों को इस योजनाओं को लेकर शपथ दिलाई गई। किसान सम्मान निधि योजना से लाभ पाए सकरा प्रखंड के विशुनपुर बघनगरी पंचायत के लाभार्थी बबलू मिश्रा और राजमंगल मिश्रा ने बताया कि किसान सम्मन निधि से प्रत्येक वर्ष छह हजार लाभ मिलने से खेती करने में आसानी हो गई है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं। उज्जवला योजना से फ्री में गैस सिलेंडर, चूल्हा पाए चंद्रकला देवी ने कहा कि उज्जवला योजना से लाभ लेकर काफी खुश है।

संतोष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...