नौबतपुर : देश के आजादी के 75 साल पूरे हो चुके हैं लेकिन इन 75 सालों में देश का तो विकास हो चुका है और आगे भी हो रहा है। लेकिन आज भी ग्रामीण इलाकों में सड़क और पुल की समस्या से लोग काफी परेशान है। अगर बात के बिहार की राजधानी पटना से सटे नौबतपुर प्रखंड के सलालपुर गांव की तो सलालपुर गांव के लोग इन दिनों काफी परेशान है। वजह है गांव को मुख्य सड़क से या काहे मुख रोड से जोड़ने का गांव के बीचो-बीच पुनपुन नदी का एक बड़ा सा क्षेत्र है।
पुनपुन नदी होने के कारण लोग को आने जाने में काफी परेशानी होती है। सरकार से मांग करने के बाद भी अब तक के पुल नही बना जिसके कारण तकरीबन आधार राजन गांव प्रभावित है। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। यहां तक की स्कूली बच्चों को भी स्कूल आने में या कहें बाजार आने में काफी परेशानी होती है। या तो नाव के सहारे या जैसे तैसे लोग आया करते हैं। लोगों की मांग है कि अगर सरकार पुल बनाती है तो वोट देंगे नहीं तो इस बार वोट नहीं देंगे।
बिहार सरकार से भी हमने कई बार मांग की की पुनपुन नदी पर पुल बनाया जाए। ताकि तकरीबन आधा दर्जन गांव को आने-जाने में काफी सुविधा होगी। आजादी के 75 साल पूरे हो चुके हैं लेकिन अबतक के इन सभी गांव को जोड़ने के लिए एक भी पुल सरकार की तरफ से नहीं बनाया गया। जिस कारण हम लोग काफी परेशान हैं।
हालांकि अब लोगों ने भी यह ठान लिया है सरकार पल बनाएं या ना बनाएं। लेकिन अब हम सभी लोग मिलकर खुद से चंदा ही खट्टा कर पूल बनाएंगे। आने जाने का रास्ता भी तैयार करेंगे। जहां इन स्थानीय जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोगों के सहयोग से अब लोग अस्थाई पुल का निर्माण कर रहे हैं। जिसे थोड़ी बहुत लोग आने जाने में सहायता होगी।
अवनीश कुमार की रिपोर्ट







