पुल नहीं, परेशानी की विरासत, आजादी के बाद भी नाव के भरोसे हजारों लोगों की जिंदगी

कटिहार : कटिहार में विकास के दावों की हकीकत जाननी हो तो मनसाही प्रखंड के कुरेठा पंचायत स्थित पंचवर्गा गांव पहुंच जाइए। यहां कमला नदी पर पुल की मांग कोई नई नहीं है बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही एक ऐसी मांग है जो आज भी फाइलों में कैद है। आजादी के बाद से अब तक इस नदी पर पुल नहीं बन सका है और हजारों की आबादी आज भी नाव के सहारे अपनी जिंदगी की गाड़ी चला रही है। मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए यह सिर्फ एक पुल नहीं बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ने की लाइफ लाइन है।

Health Department Add 3 22Scope News

मनसाही व प्राणपुर प्रखंड को जोड़ने वाली कमला नदी पर पुल नहीं होने का खामियाजा हर दिन आम लोगों को भुगतना पड़ता है

मनसाही और प्राणपुर प्रखंड को जोड़ने वाली कमला नदी पर पुल नहीं होने का खामियाजा हर दिन आम लोगों को भुगतना पड़ता है। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं से लेकर मजदूर, किसान और मरीज तक सभी को नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है। बरसात के दिनों में यह परेशानी और भी विकराल हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने पुल निर्माण की मांग उठाई जा रही है लेकिन आश्वासन के अलावा अब तक कुछ नहीं मिला।

Katihar Pool 1 22Scope News

पुल निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू करने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है – DM आशुतोष द्विवेदी

लगातार उठ रही मांग और लोगों की परेशानियों के बीच अब जिला प्रशासन ने पहल का भरोसा दिया है। कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी का कहना है कि पुल निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू करने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। साथ ही स्थायी समाधान होने तक कमला नदी में सरकारी नाव परिचालन की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Katihar Pool 2 22Scope News

कमला नदी पर पुल का इंतजार अब सिर्फ एक विकास परियोजना का इंतजार नहीं रह गया है

कमला नदी पर पुल का इंतजार अब सिर्फ एक विकास परियोजना का इंतजार नहीं रह गया है। बल्कि यह उन हजारों लोगों की उम्मीदों से जुड़ा सवाल बन चुका है जो दशकों से व्यवस्था की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन का यह आश्वासन जमीनी हकीकत में कब बदलता है और आखिर कब नाव के सहारे चल रही जिंदगी को पुल का सहारा मिलता है।

Katihar Pool 3 22Scope News

Katihar Pool 4 22Scope News

यह भी पढ़े : SP के निर्देश पर जिले में विधि-व्यवस्था को लेकर कई थानों की कारायी जांच, कई पर हुई कार्रवाई

रतन कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...