शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप – भुक्तभोगी द्वारा एसपी से न्याय की गुहार

कोडरमा : शारीरिक शोषण – छतरबर की रहने वाली एक युवती ने भंडरवा के ट्रेलर चालक मो. समशेर पर

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

इस बाबत युवती ने कोडरमा थाना को आवेदन देने के बाद एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

अपने परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची युवती ने बताया कि एक साल पहले उसकी जान पहचान समशेर से हुई थी।

इसके बाद से लगातार समशेर शादी करने का झांसा देता रहा और उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

युवती ने मो. समशेर पर उसका आपत्तिजनक वीडियों तैयार करने और धमकी देने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने बताया कि जब वह समशेर के संपर्क में आई थी, तब वह अपने को अविवाहित बताया,

लेकिन कुछ दिन पहले उसके शादीशुदा होने की बात पता चली। युवती ने बताया कि 16 दिसंबर को

समशेर ने उसे बुलाया और ट्रेलर में बैठाकर अपने साथ कई दिनों तक गाड़ी में घुमाता रहा।

इस दौरान भी उसने वाहन में कई बार शारीरिक शोषण किया। अंत में 23 दिसंबर को उसने मुझे

जमशेदपुर से बस में बैठाकर जबरन घर भेज दिया।

प्रवीण पुष्कर, एएसपी, कोडरमा
प्रवीण पुष्कर, एएसपी, कोडरमा

इधर, कोडरमा एएसपी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और पीड़िता का

मेडिकल जांच के बाद बयान दर्ज कराया गया है।

Report : Kumar Amit

महिला ने ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के जूनियर इंजीनियर पर 12 सालों से शारीरिक शोषण लगाया आरोप ||

 

 

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...