शादी का वादा कर शारीरिक शोषण, युवती पहुंची थाना…

कोडरमाः कोडरमा थानाक्षेत्र के छतरबर की रहने वाली एक युवती ने भंडरवा के ट्रेलर चालक मो. समशेर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। इस बाबत युवती ने कोडरमा थाना को आवेदन देने के बाद एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

एक साल पहले हुई थी जान-पहचान

अपने परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची युवती ने बताया कि एक साल पहले उसकी जान-पहचान समशेर से हुई थी। उसके बाद हमदोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद से लगातार समशेर शादी करने का झांसा देता रहा और उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

कोडरमा थाना 22Scope News

ये भी पढ़ें- सीएम को ED के सांतवे समन के बाद विधायक बिरंची नारायण ने ये क्या कह दिया !

युवती ने मो. समशेर पर उसका आपत्तिजनक वीडियो तैयार करने और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि जब वह समशेर के संपर्क में आई थी, तब उसने अपने आप को अविवाहित बताया था, लेकिन कुछ दिन पहले उसके शादीशुदा होने की बात का पता चला।

गाड़ी में भी कई बार किया शारीरिक शोषण

युवती ने बताया कि 16 दिसंबर को समशेर ने उसे बुलाया और ट्रेलर में बैठाकर अपने साथ कई दिनों तक गाड़ी में घुमाता रहा। इस दौरान भी उसने वाहन में कई बार शारीरिक शोषण किया।

अंत में 23 दिसंबर को उसने मुझे जमशेदपुर से बस में बैठाकर जबरन घर भेज दिया। इधर, कोडरमा एएसपी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और पीड़िता का मेडिकल जांच के बाद बयान दर्ज कराया गया है। इसेक बाद जांच की जाएगी।

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...