संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत, पत्नी और मां आमने-सामने

बोकारोः पुलिस ने संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत के बाद सदर अस्पताल से एक युवक का शव बरामद किया है। युवक की मौत सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के गुमला कॉलोनी में हुई हैं। जबकि युवक चास थाना क्षेत्र के कुंवर सिंह कॉलोनी का निवासी बबन बांसफोर बताया गया है।

पत्नी के साथ रहता था मृतक

संदेहास्तपद मौत 2 22Scope News

मालूम हो कि 20 वर्षीय बबन बांसफोर गुमला बस्ती निवासी दो बच्चे की मां रानी देवी से कथित रूप से शादी की थी। जिसके साथ वह रहता भी था। पत्नी रानी देवी के मुताबिक रविवार की देर रात वह गायब हो गया जिसे पत्नी ने बेहोशी हालत में उसे फील्ड से उठाकर घर लाई,जहां उसकी मौत हो गई।

मां ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप

पत्नी रानी देवी उसके इस मौत को आत्महत्या बता रही हैं, जबकि मृतक की मां हेमंती कुंवर के मुताबिक पूरी रात पत्नी ने खबर तक नहीं किया, अब इस मौत के जिम्मेदार उसके कथित पत्नी को बता रही हैं। पत्नी पर हत्या करने की आरोप लगा रही हैं।

ये भी पढ़ें- ईडी ने होटवार जेलर को भेजा समन

मां के अनुसार रानी देवी की उसके बेटे से शादी ही नहीं होने की बात कही है। दोनों तरफ के विरोधाभास बयान को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम करने के लिए शव को अनुमंडलीय अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...