Nirsa: पत्नी की बेवफाई से पति ने दे दी जान

थाना में पदस्थापित सिपाही से हुआ था पत्नी को प्रेम

निरसा (धनबाद) : पत्नी की बेवफाई से तंग आकर एक पति ने मौत को गले लगा लिया.

शादी के महज छह वर्ष बाद ही पत्नी ने अपने पति को धोखा देकर दूसरे के साथ अवैध संबंध बनाने लगी.

मामला चिरकुंडा थाना क्षेत्र का है.

पत्नी की बेवफाई: ऐसे हुआ सिपाही से प्यार

चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरकुण्डा निवासी सिंटू चक्रवर्ती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

मृतक के परिजनों का कहना है कि पत्नी की बेवफाई के कारण पति ने फांसी लगा ली है.

छह वर्ष पहले सिंटू की शादी हुई थी. सिंटू निरसा थाना में मेस में खाना बनाने का कार्य किया करता था

उसके साथ उसकी पत्नी भी खाना बनाने में साथ देती थी.

महिला के साथ सिपाही का अवैध संबंध पर खूब हुआ हंगामा

निरसा थाना में पदस्थापित सिपाही अविनाश पांडे का उस महिला पर दिल आ गया. और दोनों में प्रेम हो गया.

बीते 16 सितंबर की रात को पति सिंटू ने अपने पत्नी को सिपाही के साथ

आपत्तिजनक स्थिति में देखा. जिसे लेकर थाना परिसर में ही खूब हो हंगामा हुआ.

पत्नी की बेवफाई: लोगों ने की गिरफ्तारी की मांग

20 सितंबर को इस मुद्दे को लेकर निरसा थाना में एक अधिकारी ने पंचायत की. दोनों पक्षों में बॉन्ड भरा गया.

पति ने उस बॉन्ड में यह जिक्र किया कि अगर मेरी मौत होती है तो उसका जिम्मेवार सिपाही अविनाश पांडे और हमारी पत्नी होगी.

तभी से मृतक डिप्रेशन में रहने लगा था, और गुरुवार को सिंटू ने अपने घर डुमरकुंडा (चिरकुंडा) में

फांसी लगाकर जान दे दी. ग्रामीणों ने शव को चिरकुंडा थाने में रखकर थाना परिसर में

काफी हो हंगामा किया और आरोपी सिपाही अविनाश पांडेय एवं मृतक की पत्नी बुनु श्री चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.

रिपोर्ट: संदीप

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...