आजादी के 75 वर्ष के बाद भी आदिवासी समाज हाशिए पर…

गढ़वाः रंका अनुमंडल मुख्यालय के थाना मोड़ पर खरवार एकता संघ जिला कमिटी के तत्वाधान में स्वर्गीय फेतल सिंह खरवार की पुण्यतिथि हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ रंका अनुमंडल मुख्यालय के खरवार छात्रावास से प्रारंभ होकर कर पलामू के प्रथम सांसद जेठन सिंह खरवार चौक तक गई।

खरवार जयंती 22Scope News

स्वर्गीय नेता के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए एक सभा के रूप में प्रर्णित हुई। तत्पश्चात वहां से रंका चेक नाका से होते हुए एक जुलूस के रूप में परिवर्तित हो कर स्वर्गीय फेतल सिंह खरवार चौक थाना मोड़ पर पहुंची।

आजादी के 75 वर्ष के बाद भी आदिवासी जनजाति समाज हाशिए पर

स्वर्गीय फेतल सिंह खरवार के प्रतिमा पर मनिका के विधायक रामचंद्र सिंह, झारखंड प्रदेश खरवार एकता संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह तथा अरुण कुमार सिंह ,विश्वनाथ कुमार सिंह, जिला पार्षद सदस्या उमा देवी, जिला पार्षद दक्षिणी के सदस्य प्रमिला देवी, नेताओं ने नेता के प्रतिमा माल्यार्पण किया।

इसके बाद सभी लोग स्वर्गीय फेतल सिंह खरवार के पैतृक गांव बाहाहारा पंचायत मुख्यालय स्थित फेतल सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए प्रस्थान कर गए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष के बाद भी आदिवासी जनजाति समाज हाशिए पर चले गए हैं।

Siwan Liquor Smuggling: पुलिस ने शुरू किया पीछा तो कार छोड़...

Siwan Liquor Smuggling: बिहार में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सीवान जिले के सराय थाना क्षेत्र में पुलिस को...

Raj Kumar Raj Jharkhand Tour: राष्ट्रीय लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार...

Raj Kumar Raj Jharkhand Tour: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज छह दिवसीय दौरे पर संताल परगना के विभिन्न...

JioPC Launch: क्या आपका लैपटॉप हो गया है स्लो? JioPC के...

JioPC Launch, नई दिल्ली: पुराने लैपटॉप या डेस्कटॉप के धीमे होने पर नया कंप्यूटर खरीदना जरूरी नहीं होगा। रिलायंस जियो ने JioPC सेवा को...