कुसियारगांव में बना बॉयो डायवर्सिटी पार्क, नए साल में सैलानियों की जबरदस्त भीड़

अररिया : अररिया के कुसियारगांव में बॉयो डायवर्सिटी पार्क बना। नए साल में सैलानियों के लिए सौगात के रूप में साबित हुआ है। कड़ाके की ठंड के बावजूद 2024 के पहले दिन को यादगार के रूप में बनाने के लिए सैलानी बड़ी संख्या में कुसियारगांव पार्क पहुंच रहे हैं। साल के पहले दिन इस पार्क में ज़िले के साथ-साथ पूरे सीमांचल के पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सुपौल, सहरसा और मधेपुरा के पर्यटक पार्क में पहुंचे हैं। इस कारण हजारों पिकनीक मनाने वाला परिवार यहां जमा हुए हैं। जिधर नजर दौड़ाएं उधर लोग तस्वीर खींचते नजर आ रहे हैं। कहीं युवा जोड़ा सेल्फी लेता नजर आएगा तो कहीं घास पर बच्चे खेलते नजर आएंगे।

हालांकि दोपहर के बाद सूरज निकलने से लोगों के चेहरे खिल गए हैं। पार्क में लोग अपने परिवार के साथ भोजन करते नजर आ रहे हैं। तो कहीं बच्चे फब्बारे के पास तस्वीर खींचने में मगन है। इस बार वन विभाग ने फब्बारे को स्थापित कर पार्क में आकर्षण का केंद्र बना दिया है। पार्क में पहुंची युवा बहनों में सताक्षी वत्स व श्वरमिष्ठा वत्स ने बताया कि आज पहली बार इस पार्क में आये हैं। यहां पेड़ पौधों की कई दुर्लभ प्रजातियां देखने को मिली है जो कहीं और नजर नहीं आता है। यहां दूर दूर से आये सैलानियों को देखकर अच्छा लगा है। वहीं अपनी छोटी बच्चियों के साथ पूर्णियां से आई पूजा ने बताया कि यहां आकर दिल खुश हो गया। बच्चियों को भी ये पार्क काफी पसंद आया है।

वन विभाग के रेंजर राधेश्याम कुमार ने बताया कि नए साल को खूबसूरत बनाने के लिए यहां आसपास के जिलों से चालीस हजार के करीब सैलानी पहुंच रहे हैं। पार्क में सुरक्षा को लेकर तकरीबन दो सौ पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। वहीं वन विभाग द्वारा बनाये गए सियारगांव पार्क के इंचार्ज गोविंद प्रजापति ने बताया कि इस पार्क को सुंदर बनाने के लिए 45 मजदूर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सैलानियों के पीने के लिए शुद्ध पेयजल के साथ बैठने की भी व्यवस्था है। पार्क लगभग 60 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। उन्होंने बताया कि इस पार्क में लगभग 12 सौ पेड़ पौधों की प्रजातियां हैं। उन्होंने बताया कि पार्क में लगातार लोगों के आने का सिलसिला जारी है और यह देर शाम तक रहेगा।

मंटू भगत की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...