चालक व ट्रांसपोर्टर संयम के साथ काम करें: चेंबर

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स ने हिट एंड रन के मामलों से निपटने के लिए हाल में बनी भारतीय न्याय संहिता में किये गये प्रावधानों से पैदा हुए हालात से निपटने के लिए मंगलवार को चेंबर भवन में आपात बैठक बुलायी.

बैठक में हड़ताल की समीक्षा की गयी. बैठक में मोटर व्हीकल कानून में हुए संशोधन के नये प्रावधान से ड्राइवरों को विचलित नहीं होने की अपील की गयी.

प्रेस वार्ता में चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि हम ड्राइवर बंधुओं के साथ हैं. जरूरी है कि इस मामले में संयम के साथ काम किया जाये, केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचित किये जाने के बाद ही अप्रैल माह में यह कानून प्रभावी हो जायेगा.

चालकों और ट्रांसपोर्टरों से चेंबर पदाधिकारियों ने कहा कि इस मामले को लेकर ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस समेत राष्ट्रीय स्तर की संस्थाएं इस कानून के प्रावधान में संशोधन के लिए केंद्र सरकार से वार्ता कर रहे हैं. यहां से जरूर सार्थक नतीजे आयेंगे.

इस विषय में झारखंड ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ललित ओझा ने कहा कि बंद किसी समस्या का समाधन नहीं है  नहीं है. हमें स्ट्राइक से बचना चाहिए.

अभी इस कानून का केवल प्रस्ताव आया है  बैठक में रांची बस ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह, बस ऑनर एसोसिएशन झारखंड के अध्यक्ष सह ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के मनोनीत कार्यकारिणी सदस्य अरुण बुधिया, झारखंड प्रदेश बस  एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय पांडे, ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष राणा बजरंगी सिंह, रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के श्याम बिहारी सिंह, चेंबर के पब्लिक बस ट्रांसपोर्ट के उप समिति चेयरमेन अनिश बुधिया, चेंबर महासचिव परेश गट्टानी, सह सचिव अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से अपने विचार रखे.

Jharkhand Electricity Theft: बिजली चोरी के खिलाफ JBVNL का बड़ा अभियान,...

 झारखंड में बिजली चोरी के खिलाफ JBVNL ने विशेष अभियान चलाया। 119 टीमों ने 3510 परिसरों में छापेमारी की, 497 मामलों में चोरी पकड़ी...

 Non Communicable Diseases:बिहार में NCD Screening अभियान की बड़ी उपलब्धि, 85...

 बिहार में NCD Screening अभियान के तहत 2 से 17 सितंबर तक 85.20 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हुई। मधुबनी, बांका समेत 5...

FSSAI Bihar:बिहार में Food Safety पर सख्ती, 591 से अधिक खाद्य...

 बिहार में खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत 591 से अधिक नमूने लिए गए। एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ, खराब पनीर, मिठाइयां और तेल जब्त कर नष्ट...