झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव 21 सितंबर को, वार्षिक आमसभा 20 सितंबर को

रांची: झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव 21 सितंबर को आयोजित होगा, जबकि वार्षिक आमसभा 20 सितंबर को होगी। यह निर्णय मंगलवार को चेंबर भवन में हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में चुनाव के लिए चेयरमैन के रूप में चेंबर के पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा और को-चेयरमैन के रूप में प्रवीण जैन छाबड़ा को नियुक्त किया गया।

बैठक में अनऑडिटेड बैलेंस शीट को स्वीकृति दी गई और इसे फाइनल ऑडिट के लिए भेजने पर सहमति बनी। इसके साथ ही रांची-गुमला राजमार्ग पर अंजन धाम और नगड़ी टोल प्लाजा पर जारी टोल वसूली पर भी चिंता व्यक्त की गई।

बैठक में चेंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी, आदित्य मल्होत्रा, पवन शर्मा, प्रवीण जैन छाबड़ा, आरके सरावगी, गिरीश मल्होत्रा, अरुण बुधिया, रंजीत टिबड़ेवाल, मनोज नरेडी, किशोर मंत्री, डॉ. अभिषेक, संजय अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, संजय अखौरी, अमित साहू, नवजोत अलंग, आस्था किरण सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...