DM ने कड़ाके की ठंड में गरीबों को किया कंबल वितरण

गोपालगंज : गोपालगंज डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी अचानक शहर के अंबेडकर चौक पहुंचे। जहां कड़ाके की ठंड से ठिठुरते भिखारियों, रिक्सा चालकों और गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इन गरीब और असहाय लोगों के कंबल वितरण की राशि आती है। जिससे हमलोग दोनों अनुमंडल गोपालगंज और हथुआ में कंबल का वितरण कर रहे हैं जो असहाय और गरीब लोग है। उनके बीच करीब एक हजार लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा है।

इसके अलावे नगर परिषद के द्वारा अलग राशि से भी कंबल का वितरण किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि जो विजनेसमैन और समाजसेवी लोग है उनसे आग्रह किया गया है कि अधिक से अधिक गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण कर मदद करे। ताकि लोग खुशहाल रह सके। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड की वजह से जिले के सभी नगर परिषद, नगर पंचायत, प्रखंड कार्यालय और सभी अस्पतालों में अलाव का व्यवस्था किया गया है। ताकि किसी को कोई परेशानी नहीं हो।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Koderma Wife Murder Case: नेपाल भागने से पहले पकड़ा गया पति!...

Koderma Wife Murder Case: झारखंड के कोडरमा ज़िले में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत के बाद एक अहम जानकारी सामने आई है। एक...

Dhanbad China Market Theft: धनबाद के चाइना मार्केट में हो रही...

Dhanbad China Market Theft: हीरापुर के चाइना मार्केट में एक कॉस्मेटिक्स की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। दुकान के मालिक और कर्मचारियों...

Siwan Fake Currency Factory: महिला के घर में चल रही थी...

Siwan Fake Currency Factory: बिहार के सिवान जिला में पुलिस ने नकली भारतीय नोटों के अवैध कारोबार से जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफ़ाश किया...