गोपालगंज के DM ने जरूरतमंद लोगों को बांटा कंबल

गोपालगंज : गोपालगंज में बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सोमवार की देर रात शहर के अंबेडकर चौक पर करीब दो हजार से अधिक गरीबों, बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। साथ ही डीएम ने सदर अस्पताल में निर्धन, लाचार, अक्षम और कड़ाके की ठंड में सिकुड़ते गरीबों के बीच भी कंबल का वितरण किया।

डीएम ने कहा कि आप देख रहे है कि कड़ाके की ठंड है। इस ठंड में करीब दो हजार से अधिक गरीब, बुजुर्ग, असहाय और जरूरतमंद के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। यह कंबल मुख्यमंत्री ऊनी वस्त्र योजना के तहद बांटा जा रहा है। इसके पहले भी जब कड़ाके की ठंड थी उस समय भी कंबल का वितरण किया गया था। उन्होंने लोगों से अपील किया कि जितने भी जनप्रतिनिधि या सक्षम व्यक्ति है वे भी कड़ाके की ठंड में कंबल वितरण का पुनीत कार्य कर सकते हैं। मौके पर सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bokaro Chas Telidih Road Accident: कोयला लदे हाईवा की चपेट में...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: चास-तेलीडीह फोरलेन पर कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत...

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...