Hazaribagh News: हजारीबाग में पड़ रही है कड़ाके की ठंड, जानें कब मिलेगा गरीबों को कंबल

Hazaribagh News: हजारीबाग में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. शाम होते ही लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं. सबसे अधिक परेशानी गरीब लोगों को हो रहा है जो ठंड में भी बाहर रात गुजारने को मजबूर हैं. ठंड चरम सीमा पर है लेकिन अब तक सरकार की ओर से कंबल बांटने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. ऐसे में लोगों को इंतजार है कि जल्द से जल्द कंबल उन्हें मिले ताकि ठंड से थोड़ी राहत मिल सके.

Hazaribagh News: इस बार 48386 कंबल के लिए जमा किया गया है टेंडर

हजारीबाग में इन दिनों हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. यहां पिछले कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. ठंड में सबसे अधिक गरीबों को परेशानी हो रही है. खासकर मजदूरों और रिक्शा चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. हजारीबाग में ठंड पड़ने के बावजूद प्रशासन की ओर से इस बार अब तक कंबल का वितरण नहीं किया गया है. इस कारण गरीबों को परेशानी हो रही है. आमतौर पर सरकार नवंबर महीने से ही कंबल वितरण का काम शुरू कर देती थी, लेकिन इस बार कंबल जिला प्रशासन उपलब्ध नहीं करा पाई है.

हजारीबाग उपायुक्त ने बताया कि कंबल के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. बहुत जल्द जरूरतमंद को कंबल मिल पाएगा. वहीं उन्होंने यह भी बताया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में अलाव जलाने की व्यवस्था करने का आदेश निर्गत किया गया है. वही शहरी क्षेत्र में भी अलाव की व्यवस्था की जा रही है ताकि गरीब लोगों को राहत मिल सके. हजारीबाग में इस बार 48386 कंबल के लिए टेंडर किया जा रहा है.

Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल ने बताया पूरा सच, हजारीबाग होकर जाएगी राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन या नही

Hazaribagh News: समाजसेवी गणेश कुमार सीटू ने ये कहा

हजारीबाग के समाजसेवी गणेश कुमार सीटू भी कहते हैं कि हजारीबाग में जिस तरह से ठंड पड़ रहा है, उसे देखते हुए जिला प्रशासन को कमल की व्यवस्था पहले करनी चाहिए. 25 दिसंबर से दिन भी बड़ा होने लगता है. ठंड समाप्त होने के बाद कंबल मिलेगा तो इसका कोई औचित्य भी नहीं है. जिस तरह से हजारीबाग में पिछले 1 सप्ताह में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है ऐसे में फुटपाथ के किनारे जीवन बिताने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जिला प्रशासन जल्द से जल्द कंबल की व्यवस्था करें ताकि जरूरत मंद को राहत मिल सके. हजारीबाग जिला प्रशासन ने विश्वास दिलाया है कि बहुत जल्द कंबल जरूरतमंद तक पहुंचेगा. जिला प्रशासन को जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की ताकि गरीब लोगों को राहत मिल सके. हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...

JTET 2026: झारखंड में 986 केंद्रों पर कल होगी शिक्षक पात्रता...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर आयोजित होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। रांची में 101 परीक्षा केंद्रों पर...

Hatia-LTT Special Train: दिवाली और छठ पर यात्रियों को राहत, हटिया-मुंबई...

दिवाली और छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया-LTT पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है। दोनों...