बढ़ती ठंड में राहत! मोहनिया में 109 गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण

कैमूर : ठंड बढ़ने के साथ ही प्रशासन ने राहत का हाथ बढ़ाया है। शुक्रवार की शाम मोहनिया प्रखंड कार्यालय में गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर मोहनिया एसडीएम अनिरुद्ध पांडे और प्रखंड विकास पदाधिकारी खुद मौजूद रहे। कुल 109 जरूरतमंदों को कंबल देकर ठंड से बचाव का सहारा दिया गया। एसडीएम ने बताया कि कुल 1019 कंबल की खरीद की गई है, जिन्हें विभिन्न प्रखंडों में भेजा जा रहा है ताकि किसी जरूरतमंद को ठंड से परेशानी न हो।

जैसे-जैसे शीतलहर बढ़ेगी, कंबलों का वितरण आगे भी जारी रहेगा – SDM अनिरुद्ध पांडे

एसडीएम अनिरुद्ध पांडे ने कहा कि जैसे-जैसे शीतलहर बढ़ेगी, कंबलों का वितरण आगे भी जारी रहेगा। उन लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है जिन्हें विकास मित्रों द्वारा जरूरतमंद चिन्हित किया गया है। नियम का पालन करते हुए प्रत्येक लाभुक से रिसीविंग लेकर कंबल दिए जा रहे हैं। प्रखंड परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम बढ़ती ठंड में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हुआ है।

Kaimur Kambal 1 22Scope News

Kaimur Kambal 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मोहनिया में युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार…

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Varanasi JDU सम्मेलन: 1 नवंबर को रोहनिया में कार्यकर्ता सम्मेलन, तैयारियों...

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जदयू 1 नवंबर को वाराणसी के रोहनिया में कार्यकर्ता सम्मेलन करेगा। मंत्री श्रवण कुमार ने तैयारियों की समीक्षा...

Bihar Digital Mitra Center: युवाओं को नौकरी के लिए मिलेगी ट्रेनिंग,...

 बिहार के 871 डिजिटल मित्र केंद्रों के जरिए युवाओं को इंटरव्यू, अंग्रेजी संवाद और कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 31 अक्टूबर तक विभाग के...

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...