गोपालगंज के मीरगंज में यातायात थाना का उद्घाटन

गोपालगंज : गोपालगंज के मीरगंज में यातायात थाना का उद्घाटन किया गया। गोपालगंज डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी और एसपी सवर्ण प्रभात ने संयुक्त रूप से फीता काटकर यातयात थाना का उद्घाटन किया। मीरगंज के मरछिया चौक पर यातायात थाना खुलने से अब मीरगंज के शहर वासियों को जाम से निजात मिलेगा। साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में गोपालगंज डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी और एसपी सवर्ण प्रभात ने बताया कि फेसबुक या जन सुनवाई के दौरान जब भी लोगो मिलते थे। लोगों की मीरगंज में जाम की अक्सर शिकायत रहती थी। इसी क्रम में नगर थाना अंतर्गत और मीरगंज थाना अंतर्गत प्वाइंट चिन्हित किए गए थे। जहां जाम अक्सर लगा रहता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। जिला प्रशासन और नगर परिषद के सहयोग से करीब 10 चेक पोस्ट का निर्माण किया गया है। सभी जगहों पर सफेद वर्दी में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती रहेगी। जिससे लोगों को जाम से निजात मिलेगा।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...

Bihar News: ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना से दो साल में...

बिहार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत दो वर्षों में 181 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली। इनमें 86 महिला और 95 पुरुष...

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...