गोपालगंज में शांतिपूर्ण तरीके से VOTING शुरू, डीएम-एसपी ने लोगों से की अपील ‘बाहर निकलें और मतदान करें’

गोपालगंज: गोपालगंज लोकसभा सीट के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। सदर प्रखंड परिसर में आदर्श बूथ बनाया गया है। इसके अलावा यहां पिंक बूथ और पीडब्ल्यूडी यानी दिव्यांगों के द्वारा ऑपरेटेड बूथ भी बनाया गया है। गोपालगंज डीएम मकसूद आलम और एसपी स्वर्ण प्रभात ने सुबह 7 बजे ही कतार में लगकर अपना मतदान किया।

गोपालगंज लोकसभा सीट के लिए कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिसमे एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी डॉ आलोक कुमार सुमन, इंडिया समर्थित वीआईपी प्रत्याशी प्रेमनाथ चंचल, एआईएमआईएम प्रत्याशी दीनानाथ मांझी और बसपा प्रत्याशी सुजीत कुमार राम सहित कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जिले में करीब 20 लाख 24 हजार वोटर आज अपने मतों का प्रयोग करेंगे। जबकि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए 2006 मतदान केंद्र बनाए गए है।

डीएम मकसूद आलम ने बताया कि गोपालगंज लोकसभा में मतदान की शुरुआत हो चुकी है। मैंने भी मतदान कर दिया है। जिले के मतदाताओं से अपील है कि अपने घरों से निकले व मतदान करे। उनकी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। मतदान केंद्रों के बाहर टेंट लगाए गए हैं, पेयजल की व्यवस्था की गई है।

वही एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मैंने मतदान कर लिया आपसब भी अपने मताधिकार का प्रयोग करें साथ ही गोपालगंज लोकसभा के 2006 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर व्यपाक इंतजाम किए गए हैं दियरा इलाकों में अश्वरोही दल, एसडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है।

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

6th PHASE का मतदान शुरू, कुल 86 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

 

VOTING VOTING VOTING VOTING

VOTING

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...