Advertisment

घात लगाए अपराधियों ने मजदूर को दागी सीने में 3 गोलियां, घटनास्थल पर हुई मौत

भागलपुर : भागलपुर के नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र में मुकेश कुमार यादव की गोली मारकर अपराधियों द्वारा हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है युवक ने मुकेश यादव को सीने में लगातार तीन गोलियां मारी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह घटना चापर दियारा में हुई है। मृतक मुकेश कुमार यादव के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि युवक मजदूरी का काम किया करता था। रोजाना की तरह आज अपने खेत पर किसी काम से गया था। वहीं घात लगाए अपराधियों ने उसे निशाना बनाते हुए मौत के घात उतार दिया। इसको लेकर प्रशासनिक चहल कदमी बढ़ गई है। अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए अपनी रणनीति बनाते दिख रहे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि दियारा क्षेत्रों गोलीबारी की घटना को बराबर अंजाम देने वाले अपराधियों को पुलिस कब तक सालाखों के पीछे पहुंचाती है।

अजय कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...