Advertisment

अपराधियों ने की जमकर गोलीबारी, चिमनी पर काम कर रहे मजदूर की मौत

बेगूसराय : बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों का एक बार फिर तांडव देखने को मिला जहां बेखौफ अपराधियों ने जमकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इस गोलीबारी में चिमनी पर काम कर रहे हैं एक मजदूर की मौत हो गई है। जबकि गोली लगने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा स्थित चिमनी भट्टा के पास की है।

बताया जा रहा है की चिमनी भट्टा पर सभी मजदूर काम कर रहे थे। तभी अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरु कर दिया। जिसमें कम कर रहे एक मजदूर की गोली लगने से मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों का हुजूम चिमनी पर पहुंचा। मृतक की पहचान झारखंड के गुमला जिले के भूरौ निवासी 28 वर्षीय लक्ष्मण उरांव के रूप में की गई है। लोगों ने इसकी सूचना नावकोठी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर हत्या के कारण की तहकीकात शुरू कर दी।

यह भी देखें :

गौरतलब हो कि आको सिंह के चिमनी पर हुए इस तरह की घटना से पुनः क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की भेजने की तैयारी में जुटी हुई थी। वहीं इस घटना के संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने बताया है की गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : अवैध तरीके से पार्किंग कर रहे लोगों के ऊपर कार्रवाई शुरू

अजय सिंह की रिपोर्ट

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...