Breaking : अफ्रीका की दूसरी पारी सिमटी, भारत को जीत के लिए चाहिए 78 रन

न्यूज खेल डेस्क : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में दूसरा टेस्ट के दूसरे दिन का मैच खेला जा रहा है। दो टेस्टों मैचों की सीरीज में अफ्रीका टीम 1-0 से आगे है। वहीं यह मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो का मुकाबला है। भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया आज के मैच में रोमांच ला दिया है। लग रहा है कि भारतीय टीम आज का मैच जीतकर इतिहास रच देगा।

भारत के गेंदबाजों ने दोनों पारियों में शानदार गेंदबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम को घुटने पर ला दिया है। दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 176 रन पर सिमटी। वहीं भारत को यह मैच जीतने के लिए 78 रन चाहिए। जीत के साथ ही दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर लेगी। भारत के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। भारत के टॉप गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (61/6), मोहम्मद सिराज (26/1), मुकेश कुमार (56/2) और प्रसिद्ध कृष्णा (22/1) ने जबरदस्त गेंदबाजी की। पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका टीम 55 रन पर ऑलआउट हो गई थी जबकि भारतीय टीम 153 रन पर ऑलआउट हुई थी। वहीं पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 98 रनों की बढ़त हासिल हुई थी। पहली पारी में भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज (6), जसप्रीत बुमराह (2) और मुकेश कुमार दो विकेट लिए थे।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...