धनबादः JBKSS के बैनर तले गुरूवार को जयराम महतो के नेतृत्व में ACC कम्पनी का मुख्य द्वार को स्थानीय विस्थापितों और ग्रामीणो ने पांच सूत्री मांगो को लेकर जाम कर दिया। जिससे कम्पनी का कार्य पूरी तरह बाधित रहा।

सभा को संबोधित करते हुए जयराम महतो ने कहा कि यहां के विस्थापित रैयत और ग्रामीणों को 75% आरक्षण का लाभ कंपनी को देना होगा। कंपनी जिस भौगोलिक क्षेत्र में उपस्थित है।
विस्थापितो को थर्ड और फॉर्थ ग्रेड में नौकरी दिया जाए
यहां का स्थानीय लोगों को कम से कम थर्ड ग्रेड और फॉर्थ ग्रेड में नौकरी दिया जाए और CSR फंड के तहत जो भी आवश्यक सुविधा हो उसे मुहैया कराया जाए।

ये भी पढ़ें- पोशाक घोटाले की जांच के लिए टीम पहुंची हजारीबाग
फिलहाल अभी तक कंपनी के साथ वार्ता नहीं हो पाई है। जैसे ही वार्ता होती है मीडिया के माध्यम से बता दिया जाएगा। अगर कंपनी नहीं मानती है तो फिर रणनीति बनाकर आंदोलन को तेज किया जाएगा।







