जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्ताव, DM को सौंपा आवेदन

नालंदा : जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के दो साल के कार्यकाल से नाराज सदस्यों ने शनिवार को अविश्वास प्रस्ताव लाया। 10 जिप सदस्यों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन डीएम को सौंपा। नाराज सदस्य तनुजा कुमारी, जुली कुमारी व अन्य ने बताया कि दो साल के दौरान सदस्यों के एक भी बात को सदन में सुना नहीं जाता है। योजनाओं के धरातल पर उतारने की बात जब कहीं बोला जाता है तो कोई सुनने को तैयार नहीं होता। पांच साल के लिए हमलोग चुनाव जीत कर आते है। उसमें से दो साल खत्म ही हो गया।

हमारे क्षेत्र में किसी तरह की जब योजनाओं को पूरा ही नहीं किया जाए तो फिर जनता हम पर भरोसा क्यों करे। ये ही नहीं सही तरीके से क्षेत्र बार योजना भी नहीं दिया जाता है। जनता का उठता विश्वास को देखते हुए हमलोगों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला लिया है। अभी 10 सदस्यों का साथ मिला है लगभग इससे अधिक सदस्य अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से नाराज चल रहे हैं। वर्तमान में जिला परिषद में कुल 34 सदस्य है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर दबाव बनाने के लिए दो साल बाद सदस्य अविश्वास प्रस्ताव लाने का काम करते हैं।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...