CM नीतीश ने आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं के एक शिष्टमंडल से की मुलाकात

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग स्थित ‘लोक संवाद’ में बिहार राज्य के आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के शिष्टमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। शिष्टाचार मुलाकात के क्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि राज्य में आंगनबाड़ी सेवाओं में बेहतरी के लिए कई कदम उठाए गए हैं। आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं का मानदेय में समय-समय पर वृद्धि की जाती रही है। उन्होंने कहा कि आप सबने जो मांग की है, उसके आधार पर आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं हड़ताल अवधि में चयनमुक्त कर दी गई थी, उनकी वापसी की जाएगी।

इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, समाज कल्याण विभाग के सचिव प्रेम सिंह मीणा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार और समेकित बाल विकास सेवायें के निदेशक कौशल किशोर उपस्थित थे।

विवेक रंजन की रिपोर्ट 

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!