मानदेय वृद्धि को लेकर आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं का आक्रोश मार्च

Gaya-मानदेय में वृद्धि और अपनी अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने आक्रोश मार्च निकाला है.

आगंनबाड़ी सेविकाओं का यह आक्रोश मार्च गांधी मैदान से शुरु होकर यह मार्च समाहरणालय तक पहुंचा.

इस दौरान सेविका और सहायिकाओं की ओर से नारेबाजी की जाती रही.

कर्मियों ने केन्द्र और राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में काम का बहिष्कार करने की धमकी  भी दी.

इस मौके पर जिला मंत्री मंजू कुमारी ने कहा कि

हमारी मांग आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देकर इनके मानदेय में वृद्धि करने की है.

आंगनबाड़ी का मानदेय 24 हजार और सेविका का मानदेय 18 हजार करने की मांग के साथ ही हम अपनी अन्य 20 सूत्री मांगों के लिए संघर्षरत है.

इन मांगों के समर्थन में पूरे देश में आगंबाड़ी सेविकाओं की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है,

हम भी इसी मांग के समर्थन में सड़क पर उतरे हैं.

केन्द्र और राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कर्मियों ने दोनों ही सरकार की नीतियों को मजदूर विरोधी बताया.

इस मौके पर हेमंती देवी, सुनीता, अनिता राय, अनीता झा, प्रेमलता कुमारी, सुनीता कुमारी, रेनू कुमारी ,गणेश कुमार, नीलम कुमारी ,रेखा कुमारी, संगीता कुमारी ,कुंदन कुमार ,कौशल किशोर, शोभा सिंह भी शामिल रहें.

रिपोर्ट- राम मूर्ति पाठक 

जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ नाच उठी अंबा प्रसाद

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...

Bihar Sports Infrastructure: 90 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 40 हजार...

Bihar Sports Infrastructure: बिहार में खेल के क्षेत्र में विकसित की जा रही आधारभूत संरचनाओं का असर अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी...