धनबाद: कोयले के अवैध कारोबार के खिलाफ धनबाद पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। एसएसपी हरदीप पी जनार्दन के निर्देश पर शनिवार को अहले सुबह गोविंदपुर के बरवा इलाके में नवीनदम उद्योग नामक प्लांट में पुलिस की छापेमारी हुई।

ये भी पढे़ं- सीएम के प्रेस सलाहकार सहित तीन को ईडी ने दिया समन…
कोयले से जुड़े कागजात नहीं दिखाने पर हुआ कोयला जब्त
जहां लगभग 1000 टन कोयले की बरामदगी हुई है। पुलिस ने संचालक से जब्त कोयले से जुड़े कागजात द्वारा नहीं दिखाया गया। जिसके बाद पुलिस ने कुल तीन लोगों पर प्राथमिक की दर्ज की गई है। वहीं सिटी एसपी ने बताया कि अवैध कोयले के कारोबार के खिलाफ लगातार धनबाद पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।







