15 साल की बेटी प्रेमी से शादी करने पर अड़ी तो मां ने उसे गोली मारी

रांची: 15 साल की बेटी प्रेमी से शादी करने पर अड़ी तो मां ने उसे गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिर आरोपी मां फरजाना खातून ने थाने में सरेंडर कर दिया।

उसने पुलिस से कहा-मैंने अपनी बेटी को मार डाला। घटना शनिवार को बगोदर थाना क्षेत्र के हरिजन मोहल्ला में घटी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

ये भी पढ़ें- अभिषेक श्रीवास्तव की हत्या की जिम्मेदारी टीपीसी उग्रवादी संगठन ने ली

देर रात तक आरोपी से पूछताछ की जा रही थी। पड़ोसियों के मुताबिक मृतका रुखसाना प्रवीण मदरसे में आठवीं की छात्रा थी। शादी को लेकर मां-बेटी में सुबह से ही विवाद चल रहा था।

शादी को लेकर मां-बेटी में सुबह से ही विवाद

दोनों के बीच कई बार मारपीट और नोक-झोंक हुई। पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया। लेकिन विवाद नहीं थमा। शनिवार शाम लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी।

ये भी पढ़ें-नल जल योजना में हो रही है बंदरबाट-अन्नपूर्णा देवी

माता-पिता ने रुखसाना की शादी कहीं और तय कर रखी थी

लोग पहुंचे तो रुखसाना की मौत हो चुकी थी। उसके सिर पर गोली के निशान थे। इसके बाद वह थाना पहुंच गई और सरेंडर कर दिया।स्थानीय लोगों ने बताया कि माता-पिता ने रुखसाना की शादी कहीं और तय कर रखी थी। लेकिन वह गांव के ही एक लड़के से प्रेम करती थी।

उससे ही शादी करने पर अड़ी थी, जबकि माता-पिता इसके खिलाफ थे। 15 जनवरी को शादी की पहली रस्म होनी थी। लेकिन बेटी जिद पर अड़ी थी कि वह प्रेमी से ही शादी करेगी, वरना आत्महत्या कर लेगी। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

एसपी दीपक शर्मा ने कहा कि लड़की की हत्या उसकी मां ने ही की है। अरेंज मैरिज और लव मैरिज को लेकर विवाद था। दोनों अपनी-अपनी जिद पर अड़े थी।

इसी क्रम में मां ने सिर में पिस्टल सटाकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिस्टल बरामद कर लिया है। पिस्टल कहां से आया, इसकी जांच की जा रही है।

Saffrn

Trending News

Hemant Soren Land Scam Case: 8.86 एकड़ जमीन घोटाले में हेमंत...

 बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है। पीएमएलए कोर्ट ने...

Cyber Fraud Alert: रांची में निवेश, पॉलिसी और विदेश नौकरी के...

रांची में साइबर अपराधियों ने शेयर मार्केट निवेश, पॉलिसी और अमेरिका में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से 11 लाख रुपये से...

Hearing Update: होटवार जेल गर्भवती बंदी मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार...

होटवार जेल में महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले पर झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के जवाब पर नाराजगी जताई। मेडिकल बोर्ड की...

Jharkhand Sand Crisis: 10 जून से बालू उठाव पर NGT की...

 झारखंड में 10 जून से एनजीटी की रोक के बीच केवल 14 बालू घाटों से वैध निकासी शुरू हो सकी है। मॉनसून के दौरान...

Jharkhand Weather Update: 17 जून तक मॉनसून की दस्तक के आसार,...

झारखंड में 17 जून तक मॉनसून के प्रवेश की संभावना है। 12 जून से कई जिलों में तेज हवा, वज्रपात और बारिश को लेकर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img