Ranchi Murder Case: गोद ली हुई नाबालिग बेटी ने प्रेमी संग रची मां की हत्या की साजिश

 रांची के डोरंडा में नाहिदा परवीन हत्याकांड में गोद ली हुई नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी का नाम सामने आया। 12 लाख देकर कराई गई हत्या।


Ranchi Murder Case रांची: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के मनीटोला में हुए नाहिदा परवीन हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि मृतका की गोद ली हुई 17 वर्षीय नाबालिग बेटी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया है और उसे बालिका सुधार गृह भेजने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि नाबालिग बेटी ने अपनी मां की हत्या करवाने के लिए अपने प्रेमी अरबाज खान को पहले ही 12 लाख रुपये दे दिए थे। हत्या के पीछे संपत्ति, बैंक खाते में जमा रकम और अनुकंपा नौकरी को लेकर लालच की बात सामने आई है।


Key Highlights:

  1. डोरंडा के मनीटोला में नाहिदा परवीन की तकिया से दम घोंटकर हत्या

  2. गोद ली हुई 17 वर्षीय नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी अरबाज खान पर साजिश का आरोप

  3. हत्या के लिए बेटी ने प्रेमी को पहले ही 12 लाख रुपये दिए थे

  4. शव को डीप फ्रीजर में छिपाया गया, बाद में कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया

  5. प्रेमी अरबाज खान और आरोपी समीर खान को बिहार के गया से गिरफ्तार किया गया


Ranchi Murder Case: तकिया से दबाकर की गई हत्या, शव फ्रीजर में छिपाया गया

पुलिस के अनुसार 24 अप्रैल की रात अरबाज खान अपने साथ शाहिद, समीर, हासीम और एक अन्य युवक के साथ नाहिदा परवीन के घर पहुंचा। उस समय नाहिदा अपने बेड पर थीं। आरोपियों में से एक ने तकिया से उनका मुंह दबाया, दूसरे ने हाथ पकड़े और तीसरे ने पैर पकड़ रखे थे।

हत्या के दौरान नाहिदा ने संभवतः विरोध किया, जिससे उनके गले में गहरा घाव लग गया और खून निकलने लगा। खून बेड पर भी फैल गया। इसके बाद आरोपियों ने शव को डीप फ्रीजर में रख दिया और खून से सना बेड घर के पास एक पेड़ के पास छिपा दिया। पुलिस ने बाद में उस बेड को बरामद कर लिया।

Ranchi Murder Case: बाथरूम में गिरने की कहानी से खुला शक

नाबालिग बेटी ने आसपास के लोगों और रिश्तेदारों को बताया था कि उसकी मां की मौत बाथरूम में गिरने से हुई है। मृतका के देवर मो. हलीम, जो उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में रहते हैं, को 25 अप्रैल की सुबह फोन कर यही सूचना दी गई।

जब वे डोरंडा पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि शव डीप फ्रीजर में रखा हुआ था। 26 अप्रैल को दफनाने से पहले जब घर की महिलाएं शव को नहला रही थीं, तब गर्दन पर गहरा घाव, चेहरे पर चोट के निशान और शरीर पर काले धब्बे दिखाई दिए। इससे हत्या की आशंका गहराई।

बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर भतीजी ने पूरी साजिश का खुलासा किया। इसके बाद डोरंडा पुलिस ने कब्रिस्तान से शव निकलवाकर दंडाधिकारी की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार रात शव को फिर डोरंडा कब्रिस्तान में ही सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

Ranchi Murder Case: संपत्ति और पैसों के लालच में रची गई साजिश

जांच में सामने आया है कि मृतका के पति रेलवे में कार्यरत थे। उनकी मौत के बाद नाहिदा परवीन को करीब 45 लाख रुपये मिले थे। इसके अलावा अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिलने की संभावना भी थी। अच्छी-खासी संपत्ति भी परिवार के पास थी।

इन सब में नॉमिनी गोद ली हुई बेटी ही थी। पुलिस के अनुसार वह मां के अकाउंट से बीच-बीच में पैसे निकालकर अपने प्रेमी अरबाज को देती रहती थी। जब नाहिदा को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने इस पर रोक लगा दी।

इसी बात से बेटी और उसका प्रेमी नाराज थे। दोनों ने मिलकर रास्ते का कांटा हटाने की योजना बनाई, ताकि बैंक खाते की रकम, नौकरी और संपत्ति पर कब्जा किया जा सके।

Ranchi Murder Case: बिहार से हुई गिरफ्तारी, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

डोरंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बेटी को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर प्रेमी अरबाज खान और एक अन्य आरोपी समीर खान को बिहार के गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के कोठी गांव से गिरफ्तार किया गया।

कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को रांची लाया गया है। पुलिस तीनों से लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं अन्य आरोपियों शाहिद, हासीम और एक अन्य युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस बात से स्तब्ध हैं कि लालच और प्रेम संबंधों के चलते एक बेटी अपनी ही मां की हत्या की साजिश में शामिल हो गई।

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...