झारखंड में पाकुड़ से शुरू होगी राहुल गांधी की यात्रा

रांची: लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक चुका है। झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन जीत सुनिश्चित करने की रणनीति बना रही है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जारी रूट मैप के मुताबिक, झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो चरणों में होगी। वे कुल 13 जिलों में 804 किमी की यात्रा करेंगे।

पहले चरण में राहुल गांधी संथाल के पाकुड़ से झारखंड में प्रवेश करेंगे। यहां से दुमका, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम होते हुए ओड़िशा चले जाएंगे। दूसरे चरण में राहुल गांधी पलामू और गढ़वा होते हुए बिहार जाएंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश नेतृत्व अभी इस रूट पर बदलाव को लेकर भी शीर्ष नेतृत्व से बातचीत कर रहा है। जानकारी के अनुसार, झारखंड में यह यात्रा जिन जिलों से गुजरेगी, उसमें से अधिकांश संसदीय सीटों पर अभी भाजपा का कब्जा है।
प्रदेश कांग्रेस ने शुरू की तैयारी

प्रदेश कांग्रेस ने राहुल गांधी की प्रस्तावित भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश के नेताओं को भरोसा है कि भारत जोड़ो यात्रा से पार्टी को जैसी सफलता दक्षिण के राज्यों में मिली थी, ठीक वैसी ही सफलता झारखंड में भाजपा के गढ़ वाली संसदीय सीटों पर मिलेगी।

इस रणनीति के तहत राहुल की प्रस्तावित यात्रा में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल झामुमो, राजद, वाम और जदयू के नेता भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ भी साझा यात्रा कार्यक्रम को फाइनल रूप देने का काम शुरू कर दिया गया है।

Dalma Naxalite campaign: दलमा में नक्सलियों पर पुलिस का शिकंजा, 1...

Dalma Naxalite campaign: दलमा और आसपास के सीमावर्ती इलाकों में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।...

UP Election 2027: क्या यूपी में उम्मीदवार उतारेगी JDU? मंत्री श्रवण...

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने संगठनात्मक तैयारियां तेज करने की शुरुआत कर दी है।...

Bihar Fertilizer Sale: 1 सितंबर से 19 जिलों में बदलेगी खाद...

Bihar Fertilizer Sale, पटना: बिहार में किसानों को उर्वरक की उपलब्धता और बिक्री प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल व्यवस्था लागू की...