Commercial Advertisment

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज से, राहुल गांधी करेंगे शुरुआत

कन्याकुमारी से कश्मीर तक 5 महीने में पूरी होगी यात्रा

नई दिल्ली : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ – कांग्रेस के कार्यकर्ता आज पार्टी नेता

राहुल गांधी के नेतृत्व में मिशन 2024 पर निकलेंगे.

कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज से शुरू होगी.

राहुल गांधी कन्याकुमारी में बड़ी रैली के साथ इस यात्रा की शुरुआत करेंगे.

यात्रा की शुरुआत करने से पहले राहुल गांधी ने राजीव गांधी मेमोरियल पहुंचकर वहां पर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी.

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’: छह-सात घंटे चलेंगे राहुल गांधी

3570 किलोमीटर की ये यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी.

यात्रा को पूरा होने में पांच महीने का समय लगेगा.

इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता हर दिन लगभग छह-सात घंटे चलेंगे.

उद्घाटन के मौके पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन,

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे.

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी देश भर में बीजेपी की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ जनसमर्थन तैयार करने के उदेश्य से ये यात्रा निकाल रही है.

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’: राहुल गांधी ने अपने पिता को दी श्रद्धांजलि

यह यात्रा आज शाम को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होगी. इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रीपेरंबदूर में बने स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई. राहुल गांधी ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘‘नफरत और बंटवारे की राजनीति में मैंने अपने पिता को खो दिया. मैं अपने प्यारे देश को भी इसमें नहीं खोऊंगा. प्यार नफरत पर जीतेगा. आशा डर को हरा देगी. हम सब मिलकर मात देंगे.’’

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’: ट्वीट किया गया तीन मिनट छह सेकेंड का एक प्रोमो वीडियो

आधिकारिक हैंडल से कांग्रेस पार्टी एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा गया, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के विचार और सीख आज भी राहुल गांधी के लिए हौसले का काम करते हैं. भारत जोड़ो यात्रा इसी हौसले के साथ शुरू होने जा रही है.’’ पिछले सोमवार को राहुल गांधी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तीन मिनट छह सेकेंड का एक प्रोमो वीडियो ट्वीट किया था और कैप्शन में लिखा था, ‘‘लाखों रंग समेटे हुए, ये इंद्रधनुष का वेश है. कन्याकुमारी से कश्मीर तक, जुड़ रहा मेरा देश है. मैं आ रहा हूं, आपके शहर, आपके गांव, आपकी गली, आपसे मिलने. हम सब साथ मिलकर अपना भारत जोड़ेंगे.’’

भारतीय राजनीति के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ टर्निंग पॉइंट- जयराम रमेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर ट्वीट में लिखा, ‘‘7 सितंबर 2022. एक ऐसा दिन जब देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा शुरू करेगी. आज का दिन एक शांत चिंतन और नए सिरे से संकल्प का दिन है. भारतीय राजनीति में यह एक टर्निंग पॉइंट है. एक नई शुरुआत का प्रतीक है.’’

प्रदीप यादव को कांग्रेस ने बनाया पार्टी विधायक दल का उपनेता

झारखंड में भारत जोड़ो यात्रा का थीम सॉन्ग लांच

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...