मांझी की पार्टी 11 से 12 सीटों पर लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर की बैठक

पटना : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों एवं जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक की गई। बता दे कि यह बैठक पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के आवास पर की गई। बता दें कि जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने कहा कि हमने 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए यह बैठक किए हैं।

सुमन मांझी ने कहा कि दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन भवन में मीटिंग होगी। जिसमें रणनीति तैयार की जाएगी की 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार में कितनी सीटों पर हमारी पार्टी लड़ेगी। वहीं आगे लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि हमारी तो तैयारी 12 से 13 सीटों पर है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं निकाला जाए कि हम 12 से 13 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का जो आदेश होगा उसका हम लोग पालन करेंगे। हमलोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनने के लिए संकल्प लिया है और वह संकल्प पूरा होने जा रहा है।इसके साथ ही साथ उन्होंने जदयू को लेकर कहा कि जहां जदयू 16 सीट की दावेदारी कर रही है तो वहीं राजद भी 16 सीट मांग रही है। तो बच गया आठ सीट तो देखिए आठ सीट में क्या होती है। हमको लगता है आने वाले 10 दिनों में गठबंधन टूट जाएगी। सीएम नीतीश कुमार अलग हो जाएंगे।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...