13 को धनबाद आएंगे मोदी सिंदरी खाद कारखाने का करेंगे उ‌द्घाटन

525
Advertisment

2 माह में झारखंड का दूसरा दौरा

Advertisment

रांची :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को धनबाद आएंगे। वे वहां हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल), सिंदरी का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी का दो माह के भीतर झारखंड का यह दूसरा दौरा है।

इससे पहले वे 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू आए थे। उनके दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित कई भाजपा नेता सात जनवरी को धनबाद जाएंगे।

पीएम मोदी ने 25 मई 2018 को बलियापुर हवाई पट्टी से इस खाद कारखाने का शिलान्यास किया था। इसमें उत्पादन शुरू हो गया है, लेकिन अब तक इसका विधिवत उद्घाटन नहीं किया गया था।

Advertisement