1 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी आएंगे धनबाद, सिंदरी हर्ल का करेंगे उद्घाटन

धनबाद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 मार्च को धनबाद आएंगे। इसको लेकर भाजपा के नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर आज धनबाद के भाजपा जिला कार्यालय में एक बैठक का भी आयोजन किया गया।

इसमें प्रदेश के नेताओं के साथ-साथ धनबाद सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, बोकारो के विधायक विरंचि नारायण के साथ साथ जिले के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने बताया कि एक मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धनबाद आएंगे।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी सिन्दरी स्थित हर्ल कारखाने का उद्घाटन करेंगे। साथ ही एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने बरवाअड्डा के हवाई अड्डा का भी निरीक्षण किया, जहां प्रधानमंत्री की सभा होगी।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...