प्रेमिका को मिला प्यार में धोखा, प्रेमी के घर के बाहर बैठी धरने पर….

बाघमाराः धनबाद जिले का रहने वाले युवक गिरिडीह जिले की रहने वाली युवती से प्रेम किया। लगभग 1 साल के प्रेम-प्रसंग के दौरान प्रेमी युगल कई बार एक दूसरे से मिले, मोबाइल पर व सोशल मीडिया में दोनों रात-दिन बातें करते थे।

लेकिन इस प्रेम-प्रसंग में प्रेमिका को अब प्यार में धोखा मिल रहा है। जिसके बाद प्रेमिका युवती प्रेमी के घर के बाहर कपकपाती ठंड में पिछले 48 घण्टे से धरना पर बैठी हुई है।

कपकपाती ठंड में 48 घंटे से धरने पर बैठी है युवती

तोपचांची थाना क्षेत्र के रामाकुंडा आमटांड में एक 20 वर्षीय युवती एक घर के दरवाजे पर धरने पर बैठी हुई है। युवती के धरने के लगभग 48 घंटे बीत चुके है। आमटांड निवासी युवक रोहित कुमार जिससे उसका पिछले जनवरी से प्रेम-प्रसंग युवती से चल रहा था।

प्रेमिका 2 22Scope News

लेकिन अचानक प्रेमी युवक अपनी प्रेमिका से बात करना छोड़ दिया। शादी करने के बात से मुकर गया है। धरने पर बैठी युवती ने प्रेमी से सोशल मीडिया में बात किये वीडियो फोटो सभी को दिखा रही है।

लड़के के घरवालों ने अबतक नहीं खोला दरवाजा

इस कड़ाके की ठंड में भी युवती रातभर उसके दरवाजे पर ही बैठी है और रोहित के घरवालों ने अबतक युवती के लिए दरवाजा नहीं खोला है और ना ही उसकी सुध ली है।

ये भी पढ़ें-कांग्रेस पार्टी का बोर्ड लगा हो रही थी शराब तस्करी और फिर… 

वहीं युवती का कहना है कि जब तक प्रेमी शादी करने के लिये हामी नहीं भरता है तबतक वह धरने पर डटी रहने की बात कह रही है। अगर इस दौरान उसे कुछ भी होता है तो जिम्मेदार प्रेमी के घर वाले और स्थानीय थाना होने की बात कह रही है।

लड़का का परिवार शादी से कर रहा इन्कार

वहीं पीड़ित प्रेमिका ने कहा कि स्थानीय तोपचांची थाना में नवंबर माह में शिकायत किया गया था परन्तु थाने के द्वारा शादी को लेकर फैसला किया गया। परन्तु लड़का का परिवार शादी से इन्कार कर दिया। इस दौरान प्रेमी रोहित कई बार उसके साथ शारीरिक सम्बंध भी बनाया है। शादी करने का वादा भी किया था।

धरने पर बैठी युवती ने बताया कि वर्ष 2017 में उसकी जबरन शादी उसके घर वालो ने करवा दिया था। परन्तु शादी की कुछ माह के बाद लड़का किसी अन्य लड़की के साथ शादी करके भाग गया।

Siwan Liquor Smuggling: पुलिस ने शुरू किया पीछा तो कार छोड़...

Siwan Liquor Smuggling: बिहार में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सीवान जिले के सराय थाना क्षेत्र में पुलिस को...

Raj Kumar Raj Jharkhand Tour: राष्ट्रीय लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार...

Raj Kumar Raj Jharkhand Tour: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज छह दिवसीय दौरे पर संताल परगना के विभिन्न...

JioPC Launch: क्या आपका लैपटॉप हो गया है स्लो? JioPC के...

JioPC Launch, नई दिल्ली: पुराने लैपटॉप या डेस्कटॉप के धीमे होने पर नया कंप्यूटर खरीदना जरूरी नहीं होगा। रिलायंस जियो ने JioPC सेवा को...