प्रेमी प्रेमिका को आलिंगनबद्ध देख सामने आये प्यार के पहरेदार, जबरन भरवाया प्रेमिका की मांग

प्रेमी प्रेमिका को आलिंगनबद्ध देख सामने आये प्यार के पहरेदार

Samastipur:-प्रेमी प्रेमिका को आलिंगनबद्ध देख सामने आये प्यार के पहरेदार-एक प्रेमी युगल को रोसरा थाना क्षेत्र

का लीची बगान घुमना महंगा पड़ा गया.

प्रेमी युगल को आपस में तन्मयता के साथ बातें करता देख कर स्थानीय लोगों ने प्रेमी के हाथों जबरन प्रेमिका की मांग भरवा दी.

इसके साथ ही इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पूरी वारदात डाक बंगला चौक

के पास स्थित लीची बागान की है.

बताया जा रहा है कि युवक समस्तीपुर जिले का खानपुर थाना क्षेत्र का , जबकि युवती बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र की है.

दोनों प्रेमी प्रेमिका लीची बगान में आपस में आलिंगनबद्ध थें, इस बीच लोगों की नजर प्रेमी युगल पर पड़ गयी.

प्रेमी युगल को इस हालत में देखकर लोगों ने उनके साथ पूछताछ शुरु कर दी.

धीरे-धीरे भीड़ बढ़नी शुरु हो गयी.  मौके पर कई महिलाएं भी जुट गयी.

तरह-तरह की बात होने लगी, नैतिकता और सामाजिक मूल्यों की दुहाई दी जाने लगी.

इसी बीच किसी ने घर जाकर सिंदूर की डिबिया उठा लाया और जबरन प्रेमी के हाथों प्रेमिका की मांग भरवा दी.

सवाल यह उठता है कि क्या किसी प्रेमी युगल के साथ इस प्रकार का व्यवहार उचित है, क्या आप अपनी

कथित नैतिकता के नाम पर पर किसी की मांग में सिंदूर भरवा सकते हैं,

क्या इस वायरल वीडियो में जो प्यार के पहरेदार दिख रहे हैं पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी और करेगी तो कब करेगी.

रिपोर्ट- सुनिल

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...