कांग्रेस पार्टी का बोर्ड लगा हो रही थी शराब तस्करी और फिर…

चतराः बिहार के औरंगाबाद में शराब तस्करों ने तस्करी का नया तरीका ढूंढ़ निकाला है। अब राजनीतिक पार्टी का बोर्ड लगाकर शराब तस्करी की जा रही है। औरंगाबाद में उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा इसी सिलसिले में बड़ी कार्रवाई की गई है। एन एच-139 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चतरा के पास यह कार्रवाई की गई है।

63 कार्टन विदेशी शराब बरामद

उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के मामले में दो स्कॉर्पियो गाड़ी को बरामद किया है। इन दो गाड़ियों से पुलिस ने 63 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है। चौंकने वाली बात यह है कि जिन दो स्कॉर्पियो को पुलिस ने बरामद किया है उसपर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का बोर्ड लगा हुआ है।

4 तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

इस मामले में उत्पाद विभाग ने 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चारों तस्करों से उत्पाद विभाग के अधिकारी फिलहाल पूछताछ कर रहे हैं। जब्त किए गए शराब के कीमतों का आकलन किया जा रहा है। उत्पाद विभाग की टीम ने बताया कि यह बड़ी सफलता है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...