चुनाव की तैयारियों के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

गुमला: आगामी लोकसभा चुनाव के निमित आज विकास भवन सभागार में अपर समाहर्ता सुधीर कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विभिन्न कोषांगों के जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारियों को चुनाव संबंधित तैयारियों के निमित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य रूप से मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट, एक्सपेंडिचर मोनिटरिंग, मीडिया कंप्लेंट, एमसीएमसी पेड न्यूज, ईवीएम एंड वीवीपैट, इलेक्शन मैटेरियल, पोस्टल बैलेट, ईटीपीबीएस काउंटिंग व डिक्लेरेशन आफ रिजल्ट आदि विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई।

इस दौरान डीसी एलआर गुमला के द्वारा सभी को पेड न्यूज एवं मीडिया कोषांग अंर्तगत विभिन्न बिंदुओं के संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को सी विसिल एप, वोटर हेल्पलाइन एप आदि जैसे चुनाव के दौरान नियमित मॉनिटर किये जाने वाले एप से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

एप पर आचार संहिता के उल्लंघन के संबंधित वीडियो एवं फोटो अपलोड कर सकता है

उन्होंने बताया कि सी विजिल एप में कोई भी व्यक्ति आचार संहिता के उल्लंघन के संबंधित वीडियो एवं फोटो अपलोड कर सकता है जिसे टीम के द्वारा मॉनिटर करने के 1 घंटे के अंदर उसपर कार्रवाई की जा सकती है, वहीं गंभीर मामलों पर 2 दिनों का समय लेकर उस मामले के जांच एवं कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें-रात में पत्नी से झगड़ा, सुबह पति ने की आत्महत्या…. 

इसके पश्चात सीओ गुमला द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। एवं चुनाव तथा उससे पूर्व ईवीएम एवं वीवीपैट का किस प्रकार से उपयोग किया जा सकता है उसके बारे में बताया गया। वहीं जिला स्तरीय ईवीएम मशीन के ट्रेनर के द्वारा मशीन का प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दिया गया तथा सभी को प्रैक्टिकली किस प्रकार से काम किया जाता है उससे संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

इसी के साथ अन्य मुख्य बिंदुओं पर भी प्रशिक्षण देने के साथ साथ बिंदुवार विषयों पर परिचर्चा हुई। इस दौरान मौके पर एसडीओ चैनपुर, एसडीओ बसिया, डीसी एलआर,जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

Saffrn

Trending News

South India Train Rush: वेल्लोर और बेंगलुरू जाने वाली ट्रेनों में...

रांची से दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ और लंबी वेटिंग। वेल्लोर इलाज और नौकरी-पढ़ाई के कारण बढ़ी यात्रियों की संख्या, नई...

Dhanbad Cyber Crime: APK File से करोड़ों की ठगी करने वाला...

धनबाद में APK फाइल के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले हाईटेक गिरोह का खुलासा। I4C टीम जांच में जुटी, पांच साइबर अपराधी...

CBSE Result Portal Update: स्कैन कॉपी आवेदन की तारीख बढ़ी, Server...

CBSE ने 12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई 2026 तक बढ़ाई। पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी के बाद...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश...

झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला रहेगा। कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी, पलामू प्रमंडल में लू...

GEMS of Bihar Anniversary: दिल्ली में जेम्स ऑफ बिहार का 6वां...

 दिल्ली में GEMS of Bihar के 6वें स्थापना दिवस समारोह में बिहार के विकास, निवेश, रोजगार और उद्योग विस्तार पर विशेषज्ञों ने रखे विचार।GEMS...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img