रात में पत्नी से झगड़ा, सुबह पति ने की आत्महत्या….

गिरिडीहः जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह के रहने वाले पवन राम नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

आत्महत्या गिरिडीह 3 22Scope News

रात में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था

बताया जाता है कि बीते रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ जिसके बाद यह झगड़े में तब्दील हो गया। इसी विवाद के बाद पवन ने आत्महत्या कर ली। अगले दिन सुबह जब परिजन पवन के कमरे का दरवाजा खोल रहे थे तो दरवाजा अंदर से बंद था और कमरे से कोई आवाज नहीं आ रही थी।

आत्महत्या गिरिडीह 2 22Scope News

ये भी पढ़ें- BJP-RSS साजिश के तहत आदिवासियों को लड़वा रही है-नमन विक्सल कोंगाड़ी 

जिसके बाद परिजनों ने आसपास के लोगों को बुलाकर किसी तरह दरवाजा खोला तो देखा कि पवन फांसी के फंदे से लटका हुआ है इसके बाद चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
इसके बाद इस घटना की सूचना मुफ्फसिल पुलिस को दी गई। इस घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...