जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज

गया : जिला परिषद के अध्यक्ष नैना कुमारी एवं उपाध्यक्ष डॉ. शीतल प्रसाद यादव के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बिना किसी निर्णय के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम के द्वारा खारिज कर दिया गया। हालांकि इस दौरान कुछ पार्षद जिलाधिकारी के देर से आने को लेकर बैठक का बहिष्कार कर सभागार से बाहर निकल गए। इस दौरान बाहर निकलते ही बांकेबाजार प्रखंड के जिला पार्षद कौशलेंद्र वर्मा को सिविल लाइन्स थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके ऊपर पूर्व में कई मामले दर्ज हैं। जिसे लेकर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। जैसे ही पुलिस को यह सूचना मिली कि कौशलेंद्र वर्मा जिला परिषद की बैठक में शामिल हुए हैं। पुलिस ने बैठक से बाहर निकलते ही उन्हें धर दबोचा और अपने साथ लेकर चली गई।

वहीं अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को जिला पार्षद सदस्यों एवं समर्थकों ने फूल-माला पहनकर बधाई दी। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि कुछ जिला सदस्यों द्वारा जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने हेतु आवेदन दिया गया था, जिसके बाद जिला परिषद के प्रांगण में आज अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक आहूत की गई। लेकिन अविश्वास प्रस्ताव के दौरान मात्र सात जिला परिषद सदस्य ही उपस्थित हुए। जबकि जिला पार्षद सदस्य की कुल संख्या 46 है।

बता दें कि ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव के लिए 24 पार्षदों का एकमत होना जरूरी है, लेकिन मात्र सात पार्षद ही उपस्थित हो सके। ऐसे में उनके द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज कर दिया गया। बहुमत के आलोक में कम मत लाया गया। इसे लेकर यह प्रस्ताव खारिज किया जाता है। वहीं जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर नैना कुमारी व उपाध्यक्ष पद पर डॉ. शीतल प्रसाद यादव के दोबारा काबिज होने पर सभागार से बाहर निकलते ही समर्थको द्वारा ढोल नगाड़ा बजाकर स्वागत किया गया। साथ ही फूल माला पहनकर बधाई दी गई।

इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष डॉ. शीतल प्रसाद यादव ने कहा कि यह उनकी नहीं बल्कि उनके समर्थकों की जीत है। हमलोग विकास के कार्य करने में विश्वास रखते हैं, लेकिन कुछ लोगों के द्वारा विकास का कार्य दिखाई नहीं देता। उनके द्वारा लगातार परेशान किया जाता है। इसी में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन वैसे पार्षदों की संख्या काफी कम थी। जिन लोगों ने हमें अपना समर्थन दिया है, उसके लिए हम उन्हें तहे दिल से धन्यवाद देते हैं। क्षेत्र का विकास हो और सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को मिले, इसके लिए हमलोग लगातार प्रयासरत रहते हैं। अगर भी विकास का कार्य जारी रहेगा।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...