40 लाख का हेरोइन बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार, एक पुलिस को चकमा देकर फरार

गया : बिहार के गया में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गया पुलिस की टीम ने 40 लाख रुपए मूल्य का हेरोइन बरामद किया है। मौके से दो तस्करों की गिरफ्तारी की गई है। वहीं, एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में सफल रहा। पुलिस की टीम इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

गया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बोधगया थाना क्षेत्र से पुलिस ने हेरोइन के दो तस्करों की गिरफ्तारी की है। इन दो तस्करों के पास से हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की गई है। टेक्निकल सेल और बोधगया थाना की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दोनों तस्करों को गिरफ्तार करते हुए हेरोइन की बरामदगी की गई।

पुलिस के अनुसार गया पुलिस पूर्ण नशाबंदी को लेकर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सूचना मिली थी, कि बोधगया थाना अंतर्गत प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल के समीप हेरोइन की खरीद-बिक्री के लिए कुछ तस्कर इकट्ठा हो रहे हैं। सूचना मिलने के बाद टेक्निकल सेल और बोधगया पुलिस को मिलाकर विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद चिन्हित स्थान पर छापेमारी की गई। पुलिस की टीम जब छापेमारी करने को पहुंची, तो हेरोइन के जुुटे तीन तस्कर मौके से भागने लगे। पुलिस ने खदेङकर दो की गिरफ्तारी कर ली।

वहीं, एक भाग निकलने में कामयाब रहा। मौके से गिरफ्तार दो तस्करों की तलाशी ली गई, तो उनके पास से 530 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया। वहीं सेंपल का एक पुड़िया हेरोइन का बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार तस्करों से पूछताछ की गई। इस क्रम में सामने आया है, कि बरामद हेरोइन का अनुमानित मूल्य बाजारों में 30 से 40 लाख रुपए के करीब है। पुलिस फरार हुए एक तस्कर की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। वहीं, मामले में इस तस्कर गिरोह के पूरे तौर पर खुलासे के लिए भी काम किया जा रहा है।

इस संबंध में गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टेक्निकल सेल और बोधगया पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मिथिलेश यादव और अशोक मांझी की गिरफ्तारी हुई है। मिथिलेश यादव मोहनपुर और अशोक मांझी बोधगया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इनके पास से 530 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसका अनुमानित मूल्य 30 से 40 लाख रुपए बताया जा रहा है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...