Advertisment

अबुआ आवास योजना की लिस्ट आते ही हजारीबाग में विरोध शुरू हो गया है

                        योजना में गड़बड़ी की शिकायत लेकर डीसी कार्यालय तक ग्रामीण पहुंच गये

हजारीबाग: प्रधानमंत्री आवास योजना के समानांतर झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अबुआ आवास योजना लेकर आये..अबुआ आवास योजना का लाभ उन्हें ही मिलेगा जो पीएम आवास योजना से वंचित रह गये हैं.

लेकिन इस योजना को लेकर हजारीबाग में ग्रामीणों ने आवाज उठाई है. आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार के तमाम कार्यक्रम में सीएम हेमंत ने जिस योजना की सबसे ज्यादा जिक्र की थी.

वो है अबुआ आवास योजना..वो योजना जो सीधे-सीधे पीएम आवास योजना को टक्कर देने के लिए राज्य सरकार की तरफ से लाई गई.

झारखंड सरकार की इस सौगात का लाभ लेने के लिए हजारीबाग में ही एक लाख 22 हजार से ज्यादा आवेदन अबुआ आवास योजना के लिए आ चुके हैं.

अब इतने बड़े तादाद में आवेदन को देख ग्रामीणों ने अपनी आवाज बुलंद की..चूकी अबुआ आवास योजना का लाभ उन्हें ही मिलेगा जो पीएम आवास योजना के लाभ से वंचित रह गये हैं.

जाहिर है एक लाख 22 हजार से ज्यादा आवेदन अबुआ आवास के लिए आना समझ से परे है.अब ग्रामीणों ने ब्लॉक से लेकर डीसी कार्यालय तक अबुआ आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत की है.

ग्रामीणों का विरोध तब और ज्यादा बढ़ा जब दारू प्रखंड के सभी पंचायतों में अबुआ आवास योजना की अंतिम सूची जारी की गई.

ग्रामीणों की शिकायत पर डीसी का आश्वासन. हलांकि डीसी ने ग्रामीणों शिकायतों को लेकर बड़ी बात कही है.दरअसल अबुआ आवास योजना की सूची जारी होते ही पुनाई, दारु और इरगा पंचायत के ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...